Latest

Bhopal Fire Incident : लालघाटी चौराहे ओवरब्रिज पर लगी आग, दमकल ने बुझाने में जुटी

Bhopal Fire Incident

Bhopal Fire Incident : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल के लालघाटी चौराहे ओवरब्रिज पर आग लग गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, ब्रिज पर बने लकड़ी के डेकोरेशन में यह आग लगी है।

डेकोरेशन में लाइटिंग का उपयोग भी किया गया था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम मौजूद है। आग की घटना की वजह से सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। यह पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

यहां देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *