Latest

Vidisha Theft Case : सांची रोड के प्रसिद्ध दादाजी हनुमान मंदिर में 12 लाख की चोरी, दो चोरों ने तोड़ी दानपेटी, बोरी भरकर ले गए पैसे

Vidisha Theft Case

Vidisha Theft Case : विदिशा। भोपाल-सांची मार्ग पर स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में देर रात बड़ी चोरी हो गई। दो अज्ञात चोर मंदिर के पीछे की ओर से घुसे और मुख्य दानपेटी का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरों ने सारे पैसे एक बोरी में भरे और आराम से निकल गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

Sehore News : सीहोर SP दीपक शुक्ला का कोतवाली थाने में सख्त निरीक्षण, लंबित केस, नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश

सुबह जब मंदिर खुला तो पुजारी और प्रबंधन के लोग दानपेटी टूटी देखकर स्तब्ध रह गए। पुजारी नारायण दास ने बताया, “यह दानपेटी 4 फीट चौड़ी और 3 फीट लंबी है। इसमें सबसे ज्यादा चढ़ावा आता है।

हम इसे हर 4 महीने में एक बार खोलते हैं। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया।” उन्होंने बताया कि हनुमानजी की मूर्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

Bhopal News : आयुष मंत्रालय ने पूरे देश में फिजिकल CME कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से किए बंद, क्रेडिट प्वाइंट्स पर भी रोक

सूचना मिलते ही विदिशा जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और FSL टीम को बुलाया गया। आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

SP अतुल सिंह ने कहा, “चोर पीछे की दीवार फांदकर आए। दानपेटी तोड़कर बोरी में पैसे भरे और निकल गए। हमने अपराध दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएंगे।”

Harda News : भावांतर योजना से 436 किसान बाहर, 3500 से कम भाव वाली सोयाबीन को शासन ने बताया ‘नॉन-FAQ’

जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर स्थित यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष आरती होती है और भोपाल सहित आसपास के जिलों से हजारों लोग आते हैं।

कई बड़े नेता, अभिनेता और अधिकारी भी यहां मत्था टेकने आते हैं। ऐसे पवित्र और प्रसिद्ध स्थान पर इतनी बड़ी चोरी से लोग हैरान और नाराज हैं।

Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला

मंदिर प्रबंधन ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी गए चढ़ावे को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *