Latest

Narmadapuram Dalit youth attack : दलित युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Narmadapuram News

Narmadapuram Dalit youth attack News : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। यहां हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पांच से अधिक बदमाशों ने एक दलित युवक प्रदीप अहिरवार पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। यह पूरी वारदात थाने से महज आधा किलोमीटर दूर हुई, फिर भी पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। घटना का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

पीड़ित प्रदीप अहिरवार नर्मदापुरम में पढ़ाई करता है। 17 नवंबर को वह अपने दोस्त पवन शर्मा के साथ राम जानकी मंदिर और काली मंदिर घूमने माखननगर पहुंचा। दोनों तहसील ग्राउंड के पास चाय पीने गए।

MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 18 शहरों में पारा 10°C से नीचे

चाय पीकर बाइक पर लौटते समय आरोपी स्वयं, कटप्पा, लांचर, मिलन और नमन ने प्रदीप को देखते ही गालियां देनी शुरू कर दीं। जब प्रदीप ने गालियां देना बंद करने को कहा, तो बाकी साथी भी आ गए और डंडों से पीटना शुरू हो गया। पवन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी जमकर मारा गया।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जमीन पर गिरे प्रदीप ‘नहीं मारो’ की पुकार लगाते रहे, लेकिन बदमाशों ने सिर, पीठ, हाथ-पैर पर एक-एक कर डंडे चलाए। प्रदीप को गंभीर चोटें आईं, खून बहने लगा। पवन को भी कई जगहों पर चोटें लगीं। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को बचाया।

Bhopal News : मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस

बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल प्रदीप को पहले माखननगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटना माखननगर थाने के पुराने विवाद से जुड़ी लग रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदनलाल पवार को हाल ही में एक दुष्कर्म आरोपी पर थर्ड डिग्री देने के वीडियो वायरल होने के बाद लाइन अटैच कर दिया गया था। उनके हटने के बाद इलाके में यह पहला बड़ा मामला है, जहां खुलेआम गुंडागर्दी हुई।

Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी

स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। दो दिन बीत जाने के बावजूद ज्यादातर आरोपी फरार हैं। एसआई अशोक बरबड़े ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश तेज कर दी गई है। हम जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *