Nidhi Rajput Civil Judge : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की रहने वाली निधि राजपूत ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2022 में 25वीं रैंक हासिल करके पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। बुधवार देर रात आए परिणामों में उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह बड़ी सफलता प्राप्त की। निधि पीडब्ल्यूडी विभाग में मानचित्रकार के पद पर कार्यरत आरके राजपूत की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रहने वाले राजपूत परिवार ने बेटी की कामयाबी पर जमकर उत्सव मनाया। घर के बाहर ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।
निधि का घर लौटते ही स्वागत में फूलों की बारिश हुई। रायसेन से पहली बार सिविल जज बनने वाली निधि को बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी रही। पड़ोसी, रिश्तेदार और स्थानीय लोग लगातार आते रहे और शुभकामनाएं देते रहे।
PhonePe में आ गया ChatGPT! अब पेमेंट के साथ AI चैट, 50 करोड़ यूजर्स के लिए फ्री
निधि ने अपनी सफलता की कहानी खुद सुनाई। उन्होंने बताया कि पहली कोशिश में वह इंटरव्यू तक पहुंच गई थीं, लेकिन मेन्स परीक्षा में कम अंक आने से चयन नहीं हो सका। उस समय उन्होंने सेल्फ स्टडी पर निर्भर रहकर तैयारी की थी।
कभी ऑनलाइन कोचिंग ली, कभी यूट्यूब वीडियो देखे, लेकिन किसी एक स्रोत से लगातार पढ़ाई नहीं हो पाई। इससे उनकी तैयारी छितराई हुई रही और नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं आया।
MP AYUSH Stray Vacancy Round 2025 : 13 से 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 1500+ सीटें अभी भी खाली
दूसरे प्रयास के लिए निधि ने रणनीति बदली। वे इंदौर चली गईं और वहां अपनी कमजोरियों पर ध्यान दिया। नियमित कोचिंग और मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया। पिछले पांच साल से वे लगातार मेहनत कर रही थीं। इस बार बेस मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ा और परिणाम भी शानदार रहा।
निधि की स्कूली शिक्षा रायसेन के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। वे मानती हैं कि प्रतियोगिता बेहद कड़ी थी। उन्हें खुद नहीं लगता था कि दूसरे अटेंप्ट में ही सफलता मिल जाएगी, लेकिन पापा और मम्मी को पूरा यकीन था कि इस बार बेटी जज बनकर दिखाएगी।
MP News : RTO नियमों की धज्जियां उड़ा रही स्कूल बस, एक जब्त और 11 पर जुर्माना
निधि ने अपनी जीत का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत तो मैंने की, लेकिन माता-पिता का साथ और टीचर्स का मार्गदर्शन ही मुझे यहां तक ले आया। घरवालों ने हर कदम पर हौसला अफजाई की। अब रायसेन की यह बेटी न्याय की कुर्सी पर बैठने वाली है, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गई है।