Minor Rape Case Accused Arrested : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में सारनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी चांद उर्फ चंदू उर्फ सोहेल (20 वर्ष) को पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी बैतूल के सारनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, शिवाजी ग्राउंड के पास का रहने वाला है। उसे पकड़कर बैतूल लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
MP News : IIT भिलाई में नर्मदापुरम के छात्र की रहस्यमय मौत, छात्रों ने देर रात तक किया हंगामा
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नाबालिग पीड़िता अपनी मौसी के घर सारनी आई हुई थी। यहां उसकी मुलाकात आरोपी चांद से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद पीड़िता अपने घर लौट गई।
घर पहुंचकर उसने परिजनों को सारी घटना बताई और अपने क्षेत्र के थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की कॉपी सारनी थाने को भी मिली। इसके बाद सारनी पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की।
Sehore News : बिरसा मुंडा जयंती पर निकलेगी रथ यात्रा, 15 नवंबर को होगा पैदल मार्च
थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के नेतृत्व में टीम ने पता लगाया कि आरोपी महाराष्ट्र भाग गया है। पुलिस ने तुरंत चंद्रपुर का रुख किया और वहां छिपे आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को सारनी थाने लाकर विधिवत गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया हुआ है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के अलावा उप निरीक्षक नितिन उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक सुभाष मंडलोई और सायबर सेल के आरक्षक राजेंद्र धाड़से ने अहम भूमिका निभाई।
Harda Woman Snakebite : मक्का तोड़ते समय सांप ने काटा, महिला की मौत, चार बेटियां-एक बेटा हुए अनाथ
टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करके आरोपी को पकड़ा। बैतूल एसपी ने पुलिस टीम की तारीफ की और कहा कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।