Latest

MP Student Missing : कोचिंग जाने निकला 14 साल का नाबालिग लापता, 24 घंटे बीतने पर भी कोई सुराग नहीं

Shivpuri student Arjun Dhakad is missing

MP Student Missing : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लालमाटी क्षेत्र से गुरुवार शाम कोचिंग क्लास जाने निकला 14 वर्षीय छात्र अर्जुन धाकड़ रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। शुक्रवार सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। परिजन रातभर रोते-बिलखते शहर भर में तलाश करते रहे, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बड़ी टीम लगा दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आसपास के इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

MP News : हरदा मंडी में घोटाला! भावांतर से कम दाम पर सोयाबीन खरीदी, 5 व्यापारियों को नोटिस

लापता अर्जुन धाकड़ कक्षा 7वीं का होनहार छात्र है। वह अपने चाचा हेमंत धाकड़ के साथ लालमाटी में रहता है। पिता रामसेवक धाकड़ ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे अर्जुन घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। उसके हाथ में गुलाबी रंग का स्कूल बैग था, बदन पर काली जैकेट, नीली जींस और काले जूते थे। लेकिन कोचिंग संचालक मुकेश धाकड़ ने परिजनों को बताया कि अर्जुन उस दिन क्लास में आया ही नहीं। रात 7:30 बजते-बजते जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार में हड़कंप मच गया।

MP Winter 2025 : मध्य प्रदेश के इस जिले में बढ़ी ठंड, लुढ़का सीधे पांच डिग्री पारा

परिजनों ने तुरंत तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को फोन किए। पूरी रात शहर के हर कोने, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्कों में ढूंढा, लेकिन कोई क्लू नहीं मिला। आखिरकार गुरुवार रात 12 बजे कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और छात्र का हुलिया जारी कर दिया:

नाम: अर्जुन धाकड़ (उम्र 14 साल)
रंग: सांवला
कद: करीब 4 फुट
बदन: दुबला-पतला
पहचान चिह्न: काली जैकेट, नीली जींस, काले जूते और गुलाबी स्कूल बैग

कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर सुमित शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल अर्जुन लालमाटी क्षेत्र में अकेला जाते हुए दिखा है। आगे के रास्तों की फुटेज जांच रही है। पुलिस की टीमें आसपास के गांवों, बस स्टैंड और रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई हैं। डॉग स्क्वॉड और ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

MP News : झूठा हलफनामा पेश करने पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दो पुलिस अफसर 25 नवंबर को अदालत में होंगे हाजिर

परिजन सदमे में हैं। चाचा हेमंत धाकड़ ने बताया कि अर्जुन बहुत समझदार बच्चा है। कभी ऐसा नहीं हुआ कि देर से आए या बिना बताए कहीं जाए। परिवार को डर है कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। मां-पिता रो-रोकर बेहाल हैं। पड़ोसियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर अर्जुन की फोटो वायरल कर दी गई है, ताकि कोई देखे तो तुरंत पुलिस को बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *