MP Dengue Case : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में डेंगू और मलेरिया का खतरा फिर से बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में चार नए डेंगू मरीज और दो मलेरिया केस सामने आए हैं। डेंगू के दो-दो मरीज आष्टा और बुदनी क्षेत्र से हैं। वहीं, मलेरिया के केस में एक श्यामपुर और एक बुदनी का है। इन मामलों से प्रशासन और ग्रामीणों में चिंता की लहर दौड़ गई।
स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कमर कस ली। मलेरिया यूनिट की टीमें प्रभावित इलाकों में उतर पड़ीं। घर-घर जाकर सर्वे शुरू हो गया। लोगों से बुखार, सिरदर्द या अन्य लक्षणों की जानकारी ली जा रही। फॉगिंग मशीनों से मच्छरों का सफाया किया जा रहा। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तेज हो गया।
Betul News : भुट्टे लाते समय अचानक पलटा ट्रैक्टर, ड्राईवर को सिर और सीने में लगी चोट, दर्दनाक मौत
जिला मलेरिया अधिकारी क्षमा बर्वे ने बताया, “टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं। कोई संदिग्ध मिला तो तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा। हम संक्रमण की चेन तोड़ने पर फोकस कर रहे हैं।” जिले में अब तक डेंगू के 21, मलेरिया के 8 और चिकनगुनिया के 7 मरीज पकड़े गए।
ज्यादातर ठीक हो चुके लेकिन नए केस बताते हैं कि खतरा टला नहीं। विभाग सभी क्षेत्रों पर नजर रखे हुए। आष्टा, बुदनी और श्यामपुर में विशेष कैंप लगाए गए। लैब टेस्टिंग बढ़ाई गई। डॉक्टरों को सतर्क रहने को कहा गया।
Indore News : भेरूघाट हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, चेकिंग अभियान में वसूला 80 हजार का जुर्माना
बारिश खत्म होने के बाद भी तापमान ऊंचा है। दिन में 25 डिग्री से ज्यादा और रात में 20-23 डिग्री रहता। विशेषज्ञों ने चेताया कि 16 डिग्री से नीचे न आने तक मच्छर सक्रिय रहेंगे। एडीज मच्छर डेंगू फैलाते हैं। इनकी नस्ल गर्मी में तेजी से बढ़ती। ग्रामीण इलाकों में पानी जमा होने से समस्या और गंभीर। खेतों के किनारे, टूटे बर्तन और प्लॉटों में लार्वा पनप रहा।
जिला मलेरिया अधिकारी सीहोर क्षमा बर्वे ने एडवाइजरी जारी की। बोलीं, “तेज बुखार, कंपकंपी, उल्टी, सिरदर्द, कमजोरी या मितली हो तो डॉक्टर से मिलें।” बचाव के टिप्स दिए। रात में मच्छरदानी लगाएं। घर के आसपास सफाई रखें। पानी जमा न होने दें।
ड्रम, टंकी या खाली जगहों पर तेल डालें। बच्चों को कवरिंग दें। रेपेलेंट क्रीम यूज करें। बर्वे ने अपील की, “प्रशासन अकेला नहीं। सबकी जिम्मेदारी। छोटी सावधानी से बड़ा बचाव।” फिलहाल निगरानी जारी। नए केस पर फॉलो-अप किया जा रहा है।