Cough Syrup Case : जहरीले कफ सिरप कांड में आरोपी पत्नी गिरफ्तार, सबूत मिटाने का आरोप

Cough syrup scandal

Cough Syrup Case : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 22 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में लंबे समय से फरार चल रही सहआरोपी ज्योति सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति पर साक्ष्य छिपाने और अपराध में मदद करने का गंभीर आरोप है। वह परासिया में अपना मेडिकल स्टोर चलाती थी। सोमवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने परासिया में छापा मारा। ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

डीएसपी जितेंद्र जाट ने बताया कि ज्योति की फरारी के दौरान वह बैंगलोर और वाराणसी में छिपी हुई थी। इसी बीच उसने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए कई कोशिशें कीं। लेकिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली। एसआईटी ने परासिया में दबिश दी। वहां से ज्योति को हिरासत में लिया गया। डीएसपी ने कहा कि पूछताछ में फरारी के दौरान उसके संपर्कों और साक्ष्य नष्ट करने की पूरी कवायद सामने आएगी।

MP High Court News : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ई-अटेंडेंस के खिलाफ याचिका की खारिज, अब सभी सरकारी शिक्षकों के लिए अनिवार्य

यह कांड छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल जिलों में फैला। जहरीले कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) की मिलावट पाई गई। इससे बच्चों के किडनी फेल हो गए। जांच में पता चला कि ज्योति ने फार्मासिस्ट सौरभ जैन और न्यू अपना फार्मा के संचालक राजेश सोनी के साथ मिलकर स्टॉक में हेराफेरी की।

डॉ. प्रवीण सोनी को बचाने के इरादे से साक्ष्य मिटाने की साजिश रची। ड्रग विभाग की रिपोर्ट ने यह खुलासा किया। इसी आधार पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। सौरभ और राजेश पहले ही पकड़े जा चुके हैं। अब ज्योति की गिरफ्तारी से जांच को मजबूती मिलेगी।

परासिया शहर में ज्योति की गिरफ्तारी को लेकर बहस छिड़ गई। कुछ स्थानीय लोग कहते हैं कि उसने खुद सरेंडर किया। लेकिन पुलिस का स्पष्ट कहना है कि यह शुद्ध गिरफ्तारी है। कोई समर्पण नहीं। एसआईटी अब ज्योति से फरारी के राज उगलवाएगी। पूछेगी कि किस-किस से मिली।

MP Breaking News : बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, जवानों की सर्चिंग जारी

साक्ष्य कैसे गायब किए। डॉ. प्रवीण सोनी पर भी बच्चों को जहरीली दवा लिखने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन सरकार ने सख्ती बरती।

यह मामला श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी से जुड़ा है। कंपनी का लाइसेंस रद्द हो चुका। मालिक जी रंगनाथन और केमिकल एनालिस्ट जैसे कई आरोपी पकड़े गए। तमिलनाडु से गिरफ्तारियां हुईं। मध्य प्रदेश सरकार ने सभी दवाओं पर बैन लगाया। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि दोषियों को सजा मिलेगी। कोई छूट नहीं। अब तक 25 से ज्यादा मौतें हो चुकीं। कई बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं।

Raisen News : रायसेन मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक, 15,752 क्विंटल धान से दशहरा मैदान खचाखच भरा

एसआईटी की जांच तेज है। नए साक्ष्य जुटाए जा रहे। ज्योति की पूछताछ से चेन उजागर हो सकती। परिवार वाले सदमे में हैं। परासिया के मेडिकल स्टोर पर सील लगी। ग्रामीण इलाकों में दवा की किल्लत न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। यह कांड दवा उद्योग पर सवाल उठाता है। सरकार ने सैंपल टेस्टिंग बढ़ाई। डॉक्टरों को सतर्क रहने को कहा। मासूमों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। न्याय की उम्मीद बंधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *