Latest

MP Crime News : पुलिसकर्मी पति ने जानवरों की तरह पीटा, दो बार कराया गर्भपात, पत्नी ने SP से लगाई गुहार

MP Crime News

MP Crime News : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पुलिसकर्मी पर घरेलू हिंसा का संगीन आरोप लगा है। डीआईजी कार्यालय में हेड कॉन्स्टेबल राजीव वर्मा की पत्नी सावित्री बर्मन ने पति पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया। सावित्री का कहना है कि राजीव ने झूठ बोलकर शादी की। वह सनकी स्वभाव का है। दीवाली से ठीक पहले 19-20 अक्टूबर को उसने डंडों-बेल्ट से सावित्री को पीटा। सिर फटने तक मारा। फिर 24 घंटे से ज्यादा बंधक बनाकर रखा। इलाज तक नहीं कराया।

आखिरकार सावित्री ने हिम्मत जुटाई। 22 अक्टूबर को एसपी के पास पहुंची। अब बिछिया थाने में केस दर्ज हो गया। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने विभागीय जांच का भरोसा दिया।

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना में ट्विस्ट, भाई दूज पर नहीं मिला 250 रुपये शगुन, जानिये कब मिलेंगे पैसे

पीड़िता की दर्द भरी दास्तान

सावित्री पन्ना जिले के बराछा गांव की रहने वाली हैं। पिता किसान हैं। दो भाई हैं। एक ट्रक चालक है। दूसरा मानसिक रूप से कमजोर। 2016 में राजीव से शादी हुई। शुरुआत ठीक रही। फिर दहेज की मांग शुरू हो गई।

सावित्री ने कुटुंब न्यायालय में केस किया। 7 साल चला मामला। कोर्ट ने राजीव को 7 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। राजीव ने माफी मांगी। वादा किया कि अब सब ठीक रहेगा। सावित्री को रीवा ले आया। विंध्याचल कॉलोनी पुलिस लाइन में रहने लगे।

दीवाली पर बर्बर हमला

दीवाली से एक दिन पहले राजीव सास के साथ सतना जा रहे थे। सावित्री ने कहा कि पूजन सामग्री और राशन नहीं है। या तो साथ ले चलो या सामान की व्यवस्था करो। मायके पन्ना जाना है। इतना सुन राजीव भड़क गया। चिल्लाया कि तू इस घर में पूजा का हकदार नहीं। गाल पर थप्पड़ मारे। डंडे से पीठ-कमर पर मारा। बाल खींचे। पैरों पर लाठियां बरसाई। सिर पर डंडा जमा दिया। सिर फट गया। खून बहने लगा। सावित्री बेहोश हो गई। परिजनों का कहना है कि राजीव ने जानवरों जैसा सलूक किया।

MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात, 810 नौकरियां सृजित, किसानों को जीरो ब्याज लोन

होश आने पर सावित्री ने इलाज की गुहार लगाई। लेकिन राजीव ने कमरे में बंद कर दिया। 24 घंटे से ज्यादा बंधक रखा। खून से सना फर्श साफ किया। घर में लगे सीसीटीवी का मेमोरी कार्ड निकाल फुटेज डिलीट कर दी। मोबाइल भी छीन लिया। सावित्री ने कहा कि राजीव सालों से मारपीट करता है। कभी हफ्तों मोबाइल नहीं देता। भूखा-प्यासा रखता।

कराए दो गर्भपात

सावित्री ने सबसे दर्दनाक राजीव का खुलासा किया। शादी के कुछ महीने बाद वह गर्भवती हुई। राजीव ने झूठ बोलकर गलत दवाएं दीं। गर्भपात हो गया। अक्टूबर में फिर ढाई महीने का गर्भ था। फिर वही धोखा। गर्भ नष्ट हो गया।

सावित्री बोलीं, “मां बनना हर औरत का सपना होता है। उसने दो बार छीन लिया। पेट पर लातें मारता था।” राजीव ने पहली शादी एक टीचर से की थी। तलाक हो गया। यह बात छिपाई। अब कहता है कि सस्पेंड होने पर पहली पत्नी से शादी कर लेगा। सावित्री बर्बाद हो जाएगी।

Betul Student Suicide : फर्स्ट ईयर के छात्र ने लगाई फांसी, बैंक में मिलने वाली थी अनुकंपा नियुक्ति

केस दर्ज, जांच शुरू

22 अक्टूबर को सावित्री एसपी कार्यालय पहुंची। पूरी घटना बताई। बिछिया थाने में दहेज प्रताड़ना और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। डर के मारे रातोंरात पन्ना मायके भाग गई।

एडिशनल एसपी आरती सिंह ने कहा कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। विभागीय कार्रवाई होगी। कोई कोताही नहीं बरतेंगे। राजीव का पक्ष है कि सावित्री का शादी से पहले अफेयर था। परिवार ने छिपाया। वह सास के साथ बुरा व्यवहार करती। लेकिन सावित्री ने इसे झूठ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *