Latest

MYH Rat Bites : MY हॉस्पिटल चूहा कांड की जांच रिपोर्ट में डीन और अधीक्षक पर भारी आरोप, लापरवाही ने ली मासूमों की जान

MYH Rat Bites

MYH Rat Bites : इंदौर, मध्य प्रदेश। इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के हमले से दो नवजात बच्चियों की मौत का मामला अब नई मोड़ ले चुका है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के सीईओ और जांच कमेटी के चेयरमैन डॉ. योगेश भरसट ने दैनिक भास्कर को बताया कि विभागीय जांच पूरी हो चुकी है। गोपनीय रिपोर्ट संभागायुक्त को सौंपी गई है। इसमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अस्पताल प्रभारी डॉ. अशोक यादव को मुख्य रूप से दोषी ठहराया गया है।

Indoor Factory Fire : कलर बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर आग, केमिकल से भरे ड्रमों में हुए तेज धमाके

यह घटना सितंबर 2025 में घटी थी। अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती दो मासूमों को चूहों ने काट लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने मौत का कारण संक्रमण बताया। लेकिन जांच से साफ हुआ कि पेस्ट कंट्रोल की लापरवाही ही असली वजह थी। डॉ. भरसट ने कहा कि रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे हैं। संभागायुक्त ही पूरी डिटेल बता सकेंगे।

जांच के मुख्य निष्कर्ष

रिपोर्ट में पाया गया कि अस्पताल की सफाई और पेस्ट कंट्रोल की पूरी जिम्मेदारी डीन और अधीक्षक पर थी। आउटसोर्स कंपनी एजाइल के काम की निगरानी और भुगतान का दायित्व भी इन्हीं का था। लेकिन दोनों ने जांच टीम को दस्तावेज ही नहीं सौंपे। नोटशीट और भुगतान रिकॉर्ड गायब थे। सवाल उठता है कि डीन ने ऐसा क्यों किया?

Bhopal News : MP में एक और स्टेट हाईवे की सड़क धंसी, भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे पर हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा

बार-बार रिमाइंडर के बावजूद पेस्ट कंट्रोल नहीं हुआ। कंपनी ने कागजों पर काम दिखाया, लेकिन बिना जांच के करोड़ों का भुगतान कर दिया गया। इंचार्ज सिस्टर ने 7 जनवरी 2025 को ही चूहों की शिकायत पर पत्र लिखा था। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंपनी मैनेजर प्रदीप रघुवंशी के बयान से पता चला कि पेस्ट कंट्रोल ठीक से नहीं किया गया।

Bhopal Breaking News : दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड, तीन ठिकानों पर छानबीन जारी

घटना के बाद भी कर्मचारियों के फोन पर कंपनी ने जवाब नहीं दिया। पहली बच्ची के मामले में तुरंत एक्शन लेते तो दूसरी मौत रोकी जा सकती थी। वरिष्ठ डॉक्टरों ने समय पर जांच नहीं की। सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों ने देखा। सिस्टर ने बताया कि वेंटिलेटर के रिकॉर्ड भी छिपाए गए। अगर ये सामने आते तो और लापरवाही उजागर होती।

Chhath Puja 2025 : कब है छठ पूजा? भोपाल के 52 घाटों पर पूजा की तैयारी, जानिए नहाए- खाए से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

रिपोर्ट कहती है कि प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा। डीन और अधीक्षक ने सही जानकारी समय पर नहीं दी। हाईकोर्ट ने भी इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। 15 सितंबर तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *