Latest

MP Weather Today: एमपी के 6 जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बरसेंगे बादल

MP Weather Today

MP Weather Today: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 40 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है।

इन 6 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के तहत उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में आज भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव को पीने के लिए दिया गया गंदा पानी, अधिकारियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

40 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। यहां आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और मौसम सुहाना बना रहेगा।

जिन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहां लोगों को जरूरत होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की भी अपील की गई है।

Betul Crime News: पानी पीने से इनकार पर उतारा मौत के घाट, बहू को लेने गया था परिवार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *