Agriculture Crisis MP : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून की बेरुखी और प्री-मानसून की मार ने किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। प्रदेशभर में बारिश की कमी के चलते खरीफ की बुवाई प्रभावित हो रही है, वहीं खेतों में नमी न होने से किसान भी चिंतित हैं।
बैलगाड़ियों के साथ खंडवा बड़ौदा हाईवे जाम
इसी दौरान खरगोन जिले में नहर से पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों में नाराज़गी और गुस्सा दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे 200 से ज्यादा किसान बैलगाड़ियां लेकर खंडवा–बड़ौदा हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
नहर से पानी की मांग को लेकर हाईवे पर उतरे किसान
इसके बाद करीब 3 घंटे तक चले इस चक्काजाम के दौरान सिर्फ एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को ही निकलने की अनुमति दी गई। हालत को संभालने के लिए प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और किसानों से बातचीत शुरू करी।
इधर, बड़वानी जिले में तेज आंधी और बारिश ने केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। फसल बर्बादी से एक किसान सदमे में आ गया, जिसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
बाद में एनवीडीए अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि नर्मदा के पिपलाई बैलेंसिंग रिजर्वॉयर-2 से हर छह दिन में नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इस भरोसे के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और करीब 2:30 बजे यातायात फिर से सामान्य हो सका।
Bhopal Gift City Project : गिफ्ट सिटी के जरिए बदलेगी भोपाल की तस्वीर! गुजरात मॉडल पर चलेगा एमपी