Latest

Congress Protest : भोपाल में फीका रहा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सिर्फ गिने-चुने कार्यकर्ता पहुंचे

Congress Protest

Congress Protest : भोपाल। भोपाल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भोपाल में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर नाराजगी जताई।

नामांकन रद्द होने पर जताई नाराजगी

हालांकि पार्टी की तरफ से बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर बहुत कम कार्यकर्ता ही नजर आए है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नामांकन रद्द किए जाने के फैसले का विरोध किया।

Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

साथ ही, युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला निष्पक्ष नहीं है और इससे लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

पहले जारी हुए थे विरोध के निर्देश

बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन की ओर से 15 से 17 जून तक विरोध कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में भोपाल में भी प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी अपनी आवाज उठाते रहेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Sehore Fire News : सीहोर में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, तीन मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, 3 बाइकें जलकर खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *