Latest

World Bicycle Day : भोपाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी

World Bicycle Day : भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में रविवार सुबह फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमी और युवा शामिल हुए।

Congress Protest Indore : अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, इंदौर छावनी में निकाली जन अधिकार यात्रा

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

यह विशेष आयोजन विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और साइकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया।

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि साईं (SAI) और खेल विभाग द्वारा फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस अभियान को बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि “संडे ऑन साइकिल” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने की पहल है।

विश्वास सारंग ने कहा कि यह अभियान देश के कई हिस्सों में चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है और साइकिलिंग एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

पीएम मोदी के फिटनेस विजन को बढ़ावा

मंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है। कार्यक्रम के जरिए लोगों को फिट रहने और नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *