Latest

Congress Protest Indore : अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, इंदौर छावनी में निकाली जन अधिकार यात्रा

Congress Protest Indore

Congress Protest Indore : इंदौर। इंदौर की छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित व्यापारियों और रहवासियों के समर्थन में जन अधिकार यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।

Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

सड़क चौड़ीकरण को लेकर बढ़ा विवाद

कांग्रेस का आरोप है कि छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के साथ अन्याय किया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को पहले 60 फीट सड़क चौड़ीकरण का भरोसा दिया गया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान करीब 80 फीट तक तोड़फोड़ की गई, जिससे कई परिवार और व्यापारी प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना उचित योजना और सहमति के बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की, जिससे लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ा।

Bhopal Metro Accident : भोपाल मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही! करोंद चौराहे के पास गिरा पिलर, 11KV लाइन टूटने से मची अफरा-तफरी

कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम पर साधा निशाना

जन अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने मांग की कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में 60 फीट सड़क के आधार पर ही भवन नक्शों को मंजूरी दी जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पिंटू जोशी और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने प्रभावित नागरिकों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखने का भरोसा दिलाया।

India LAC Forum 2026 : इंदौर से दुनिया तक व्यापार बढ़ाने की तैयारी, सीएम मोहन यादव करेंगे फोरम का उद्घाटन

“100 साल पुरानी धरोहर मिटाई जा रही”  एडवोकेट विकास चौधरी

कांग्रेस के एडवोकेट विकास चौधरी (वार्ड 33) ने भाजपा सरकार और नगर निगम पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन 100 वर्षों पुरानी धरोहर और बस्तियों को खत्म करने का काम कर रहा है।

विकास चौधरी ने मांग की कि जिन परिवारों और व्यापारियों को नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार तत्काल उचित मुआवजा दे और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने की कही बात

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि प्रभावित लोगों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पार्टी ने साफ किया है कि नागरिकों के अधिकारों और न्याय के लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

Tikamgarh Crime News : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *