Latest

Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Bhoj Inn Restaurant Fire

Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल। राजधानी भोपाल की लालघाटी स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

Bhopal Metro Accident : भोपाल मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही! करोंद चौराहे के पास गिरा पिलर, 11KV लाइन टूटने से मची अफरा-तफरी

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलते ही बैरागढ़ से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

Betul Crime News : बैतूल में हमशक्ल बनाकर हड़पी पैतृक जमीन, 8 साल बाद खुला राज; 4 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *