Latest

Bhopal Metro Accident : भोपाल मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही! करोंद चौराहे के पास गिरा पिलर, 11KV लाइन टूटने से मची अफरा-तफरी

Bhopal Metro Accident

Bhopal Metro Accident :भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। करोंद चौराहे के पास मेट्रो प्रोजेक्ट का एक निर्माणाधीन पिलर अचानक गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (11KV) की बिजली लाइन भी टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसके चलते कुछ देर के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बन गई।

Tikamgarh Crime News : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन पिलर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। पिलर गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सड़क पर गिरा 11KV बिजली तार

हादसे के दौरान 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया। बिजली तार गिरने के कारण आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन और बिजली विभाग को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया और लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Poshan Prahari Abhiyan : हरदा में 400 बच्चे कुपोषित, प्रशासन ने शुरू की खास मुहिम; अधिकारी गोद लेकर देंगे पोषण सहायता

यातायात डायवर्ट, जांच शुरू

पुलिस ने करोंद इलाके में यातायात को डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान आखिर ऐसी लापरवाही कैसे हुई।

स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मेट्रो निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने मेट्रो निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Indore News : इंदौर में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, जिंसी क्षेत्र के रहवासियों ने लगाया सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *