Latest

Bhopal Crime : भोपाल में एकतरफा गुस्से का खौफनाक अंजाम, पूर्व प्रेमिका और उसकी बहन पर हमला

Bhopal Crime

Bhopal Crime : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शंकर नगर इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी बड़ी बहन भी हमले का शिकार हो गई।

Bhopal Hotels : भोपाल के 1000 होटल बिना अपडेटेड फायर NOC के संचालित, सुरक्षा पर उठे सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। दोनों बहनें अपने घर के पास से गुजर रही थीं, उसी समय आरोपी ने उन्हें रोक लिया। और बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद अचानक बढ़ गया। आरोपी कि पहचान अक्षय चंदेल के रूप में हुई है।

कहासुनी के बाद चाकू से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और युवती पर हमला कर दिया। उसने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CM Mohan Yadav : CM मोहन यादव की नई पहल, काफिले में शामिल हुई VB 2047 इलेक्ट्रिक कार, ईंधन बचत का दिया संदेश

हमले के दौरान युवती की बड़ी बहन उसे बचाने के लिए आगे आई, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान बहन के गाल पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी कुछ देर तक हमला करता रहा।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती पर हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वारदात के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

CM Mohan Cabinet Decisions : स्वामित्व योजना में 48 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, यूसीसी पर सुझाव प्रक्रिया शुरू

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी अक्षय चंदेल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *