Latest

Twisha Death Case : SIT ने जब्त किए समर्थ के मोबाइल-लैपटॉप, घर की बारीकी से तलाशी

Twisha Death Case

Twisha Death Case : भोपाल।  भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस की जांच कर रही SIT अब हर एंगल से सबूत जुटाने में लगी है। इसी दौरान टीम ने आरोपी पति समर्थ सिंह से लंबी पूछताछ की और उसके घर की बारीकी से तलाशी ली।

लैपटॉप, मोबाइल और दस्तावेज किए जब्त

जानकारी के अनुसार SIT ने समर्थ सिंह का लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच एजेंसी अब इन डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि केस से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

Sunday power cut : नर्मदापुरम में रविवार सुबह बिजली का बड़ा झटका, आधे शहर में साढ़े तीन घंटे रहेगी कटौती

सुसाइड नोट की आशंका में घर की सर्चिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार SIT को आशंका है कि घर में कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हो सकते हैं। इसी वजह से टीम ने पूरे घर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान ट्विशा शर्मा के सील बंद कमरे और क्राइम स्पॉट का भी दोबारा निरीक्षण किया गया।

मां को देखकर भावुक हुआ समर्थ

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह अपनी मां को देखकर भावुक हो गया। वहीं SIT ने क्राइम सीन रिक्रिएशन से पहले करीब तीन घंटे तक उससे लगातार पूछताछ की।

घटना वाले दिन की कड़ियां जोड़ने में जुटी SIT

जांच एजेंसी घटना वाले दिन की परिस्थितियों, दोनों के बीच हुए विवाद और मौत से पहले की गतिविधियों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि मौत से पहले घर के अंदर क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।

Harda Suicide Case : हरदा में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या: पत्नी डेढ़ महीने से मायके में थी, पेशे से था ड्राइवर

आज हाईकोर्ट में सुनवाई पर नजर

इससे पहले समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई भी चर्चा में रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस पर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर लगातार नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *