Latest

Twisha Death Case : ट्विशा मौत मामला, हाईकोर्ट में आज बड़ा फैसला संभव, पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत पर टिकी निगाहें

Twisha Death Case

Twisha Death Case : भोपाल।  भोपामें ट्विशा की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इस सुनवाई को केस की दिशा तय करने वाला अहम मोड़ माना जा रहा है।

जिला अदालत पहले ही दे चुकी है झटका

इससे पहले 18 मई को भोपाल जिला न्यायालय ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद आरोपी पक्ष ने राहत के लिए जबलपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Heatwave 2026 : मध्य प्रदेश में नौतपा से पहले ही तपिश का तांडव, 41 जिलों में लू का अलर्ट, कई जगह पारा 46 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका

फरार आरोपी पर इनाम घोषित

पुलिस ने समर्थ सिंह पर ₹30,000 का इनाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और कई संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है।

जांच की दिशा और आगे की प्रक्रिया

ट्विशा की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार जारी है। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है। हाईकोर्ट की आज की सुनवाई इस केस की कानूनी दिशा को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है।

Rajya Sabha Election 2026 : मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनावी घमासान, 18 जून को मतदान, 11 जून तक नाम वापसी पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *