Narmadapuram News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए स्टेटस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू सुनील साहू ने भगवान विष्णु की तस्वीर में अपना चेहरा लगाकर उसे सोशल मीडिया स्टेटस पर पोस्ट किया था। तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
तस्वीर वायरल होने के बाद कई लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि “शासकीय कर्मचारी खुद को भगवान समझने लगे हैं।” मामले को लेकर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
मामले में डॉ. नरसिंह गेहलोत ने कहा कि संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को फील्ड से हटाकर कार्यालयों में अटैच किया गया है। बताया गया कि सुनील साहू भी फिलहाल मुख्यालय में अटैच हैं।
Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे
कर्मचारी ने दी सफाई
मामले में स्वास्थ्यकर्मी सुनील साहू ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी मोबाइल चला रही थी। उसने एआई की मदद से तस्वीर बनाई और पोस्ट कर दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी की धार्मिक भावना आहत हुई है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था।