Latest

Dhar Bhojshala : इंदौर हाईकोर्ट में आज आ सकता है भोजशाला विवाद पर बड़ा फैसला, सभी पक्षों की नजरें टिकीं

Dhar Bhojshala

Dhar Bhojshala : धार।  धार की भोजशाला मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर हाईकोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे अहम फैसला सुना सकता है।

मंदिर, मस्जिद या जैन तीर्थ स्थल… भोजशाला की पहचान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ऐसे में आज होने वाले फैसले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

हिंदू पक्ष ने जताई फैसले की उम्मीद

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने दावा किया है कि फैसला हिंदू पक्ष में आने की संभावना है। उनका कहना है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की रिपोर्ट में ऐसे प्रमाण मिले हैं, जिनसे भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर बताया गया है।

आशीष गोयल के मुताबिक ASI सर्वे में परमार कालीन अवशेष और मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे

2189 पेज की रिपोर्ट का हवाला

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विनय जोशी ने कहा कि 98 दिनों तक चले ASI सर्वे की 2189 पेज की रिपोर्ट साफ तौर पर यह संकेत देती है कि भोजशाला मां सरस्वती का मंदिर था।

उन्होंने दावा किया कि सर्वे रिपोर्ट में कई ऐसे पुरातात्विक साक्ष्य मिले हैं, जो मंदिर संरचना की ओर इशारा करते हैं।

लंबे समय से जारी है कानूनी विवाद

भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई जारी है। इस मामले में विभिन्न पक्षों द्वारा अपने-अपने दावे किए जाते रहे हैं। अब इंदौर हाईकोर्ट के संभावित फैसले पर प्रदेशभर की नजर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *