Latest

Nirmala Sapre : सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे का बड़ा बयान, कहा- “कोर्ट जहां बोलेगा, उसी पार्टी में रहूंगी”

Congress Farmers Protest

Nirmala Sapre : सागर।    सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे ने बड़ा राजनीतिक बयान देकर हलचल बढ़ा दी है। सागर कलेक्ट्रेट पहुंचीं विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि कोर्ट जो फैसला देगा, वे उसी पार्टी में रहेंगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्यता खत्म करने का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और वे खुद कोर्ट नहीं गई हैं। निर्मला सप्रे ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा: “हम कोर्ट नहीं गए, उमंग सिंघार गए हैं।” सप्रे ने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर साजिश करने का आरोप भी लगाया।

“300 करोड़ दें और बीना को जिला बनाएं”

अपने बयान में निर्मला सप्रे ने कहा कि यदि कोई बीना को जिला बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये दे दे, तो वे कांग्रेस भी ज्वाइन कर लेंगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बीना को जिला बनाना है और इसके लिए वे हर स्तर पर प्रयास करती रहेंगी।

Water Crisis Betul : महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में गहराया पेयजल संकट, कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर ग्रामीण

“बीना को जिला बनाकर मानूंगी”

विधायक ने कहा कि चाहे कितनी भी कोर्ट-कचहरी करनी पड़े, वे बीना को जिला बनाकर ही मानेंगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सदस्यता विवाद और पार्टी स्थिति को लेकर आने वाले दिनों में सियासत और गर्मा सकती है।

गौरतलब है कि विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच उनके बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

सदस्यता को लेकर विवादों में घिरी बिना विधायक Nirmala Sapre ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “जो 300 करोड़ देगा, मैं उसके साथ हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बात बिना के विकास और उसे जिला बनाने की मांग को लेकर कही गई है।

सप्रे ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बिना क्षेत्र का विकास है और यदि कोई सरकार या दल बिना को जिला बनाने और विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपये देने को तैयार होता है, तो वे उसका समर्थन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *