Latest

Train Accident India : नर्मदापुरम में ट्रेन से टकराकर युवक की मौत, ईदगाह फाटक के पास हादसा, कोचिंग पढ़ाता था युवक

Train Accident India

Train Accident India : नर्मदापुरम।   मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक 34 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना ईदगाह रेलवे फाटक के पास आउटर लाइन पर हुई।

ट्रेन की टक्कर से मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, युवक विशाखापटनम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके शरीर की हड्डियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ट्रेन के पायलट द्वारा दी गई, जिसके बाद जीआरपी के एएसआई राजेश उईके, आरक्षक अमित पांडे और आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मृतक की पहचान रोशन पिता स्वर्गीय भूरेलाल रैकवार (34) निवासी ईदगाह मोहल्ला के रूप में की है। बताया जा रहा है कि रोशन छोटे बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करता था।

Fake Milk Issue : राजगढ़ सांसद का बड़ा दावा, “4 साल में 27 बच्चों को ब्लड कैंसर”, नकली दूध और मिलावट पर जताई चिंता

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ या उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के अनुसार, मृतक का घर घटनास्थल के पास ही है, इसलिए यह जांच का विषय है कि वह ट्रैक पार कर रहा था या कोई अन्य कारण था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *