Bhopal Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 3 मई की है। पीड़िता एक किंडरगार्डन छात्रा है और उसके पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। आरोपी उसी इलाके में रहता था और उसकी नातिन के साथ बच्ची अक्सर खेलती थी। घटना वाले दिन बच्ची आरोपी के घर खेलने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की।
बच्ची ने मां को बताई आपबीती
घर लौटने के बाद रात में बच्ची ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। मां ने जांच की तो शरीर पर खरोंच के निशान मिले। इसके बाद बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका जताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि “नाना” ने उसके साथ गलत काम किया।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह मामला समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा और सतर्कता को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है।
Bhopal Fire News : भोपाल के मालीखेड़ी में भीषण आग, कबाड़ गोदाम जलकर खाक, नरवाई से आग भड़कने की आशंका