Latest

Bhopal Kidnapping : भोपाल में IAS एकेडमी डायरेक्टर का किडनैप, 2 महीने की प्लानिंग, ‘मौत का नाटक’ कर वसूले 1.87 करोड़

Bhopal Kidnapping

 Bhopal Kidnapping : भोपाल।   दिल्ली की प्रतिष्ठित शुभ्रा रंजन आईएएस स्टडी सर्कल की डायरेक्टर को भोपाल में किडनैप कर लिया गया। बदमाशों ने करीब 4 घंटे तक बंधक बनाकर उनसे 1.87 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

मास्टरमाइंड निकला फेल UPSC अभ्यर्थी

इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा है, जो पहले UPSC की तैयारी कर चुका था। तीन बार असफल होने के बाद उसने कोचिंग शुरू की, लेकिन कोविड में नुकसान होने पर उसने डायरेक्टर से पैसे वसूलने की ठान ली।

Harda News : हरदा में पूछताछ के बाद बुजुर्ग की मौत, परिवार ने लगाया पुलिस प्रताड़ना का आरोप, थाने में जहर खाने का दावा

2 महीने तक रची गई फिल्मी साजिश

प्रियंक ने वारदात से पहले पूरे दो महीने तक प्लानिंग की

  • हर आरोपी को अलग रोल दिया गया
  • पूरी स्क्रिप्ट तैयार की गई
  • कई बार रिहर्सल कराई गई
    ताकि वारदात के दौरान कोई गलती न हो।

बहाने से बुलाया भोपाल, होटल से फ्लैट तक ले गए

आरोपी ने डायरेक्टर को भोपाल बुलाया और उनके ठहरने की व्यवस्था ताज होटल भोपाल में कराई। वहां से उन्हें बागसेवनिया स्थित फ्लैट में ले जाकर बंधक बना लिया गया।

Rajgarh News : राजगढ़ में आमने-सामने भिड़ीं बाइक: चौकीदार गंभीर घायल, आरोपी बाइक छोड़कर फरार

‘लाश’ दिखाकर बनाया खौफ का माहौल

वारदात के दौरान एक आरोपी को “मरा हुआ” दिखाने की एक्टिंग कराई गई

  • उसे बॉक्स में बंद किया गया
  • बाकी आरोपी बोले— “समय पर मान जाता तो जिंदा होता”
    इस मनोवैज्ञानिक दबाव से पीड़िता डर गईं और रकम ट्रांसफर कर दी।

तीन किश्तों में ट्रांसफर कराए गए पैसे

डर के माहौल में पीड़िता ने आरोपियों के दो अलग-अलग खातों में तीन बार में कुल 1.87 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

ICU से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड

घटना के बाद आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एम्स भोपाल के ICU में भर्ती हो गया, लेकिन भोपाल पुलिस ने वहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Bargi dam accident jabalpur : क्रूज हादसा,13 मौतें, चाचा-भतीजे के शव मिलने के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 3 की तलाश जारी है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह मामला बताता है कि अब अपराध सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि प्लानिंग, एक्टिंग और मनोवैज्ञानिक दबाव के जरिए भी अंजाम दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *