Latest

MP Weather Alert : मई की शुरुआत में मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP rain alert today

MP Weather Alert : भोपाल।  राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। लगातार तीसरे दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही आंधी और बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज धूप और लू से परेशान लोगों को राहत मिली है। दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

कई संभागों में आंधी और बारिश

शनिवार को नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग के कई इलाकों में आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे तापमान में और गिरावट आई।

Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव करेंगे इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का भूमि-पूजन

गुना में आंधी-बारिश के बीच हादसा

गुना में आंधी-बारिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते हुई, जिसने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

बारिश और आंधी का असर किसानों पर भी पड़ा है।
विदिशा, नर्मदापुरम और सीहोर जिलों में मंडियों और सरकारी खरीदी केंद्रों पर रखी उपज भीग गई।

वहीं खरगोन में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

31 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रमुख जिले शामिल हैं:

अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। इससे पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

MP Police Transfer : भोपाल में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *