NEET Exam Controversy : अशोकनगर। अशोकनगर में गुरुवार को NSUI और कांग्रेस नेताओं ने NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA अध्यक्ष प्रदीप जोशी के इस्तीफे की मांग की।
नेताओं ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। हरी बाबू राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी
लाखों छात्रों के भविष्य पर असर
NSUI जिलाध्यक्ष अभिजीत रघुवंशी ने कहा कि हर साल करीब 22 लाख छात्र-छात्राएं NEET परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से मेहनती छात्रों का नुकसान हो रहा है और गरीब व मध्यमवर्गीय छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष सचिन त्यागी ने NEET चयन से जुड़े कुछ मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से भर्ती और परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।
Betul Accident News : बैतूल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत