NEET Exam Controversy : NSUI का NEET परीक्षा रद्द होने पर विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET Exam Controversy

NEET Exam Controversy : अशोकनगर। अशोकनगर में गुरुवार को NSUI और कांग्रेस नेताओं ने NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA अध्यक्ष प्रदीप जोशी के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। हरी बाबू राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी लाखों छात्रों के भविष्य पर असर NSUI जिलाध्यक्ष अभिजीत रघुवंशी ने कहा कि हर साल करीब 22 लाख छात्र-छात्राएं NEET परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से मेहनती छात्रों का नुकसान हो रहा है और गरीब व मध्यमवर्गीय छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष सचिन त्यागी ने NEET चयन से जुड़े कुछ मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से भर्ती और परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। Betul Accident News : बैतूल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत

Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी

Pachmarhi News

Pachmarhi News : पचमढ़ी।  पचमढ़ी में पहाड़ियों और जंगलों से कचरा हटाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) ने प्रदेश की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी शुरू की है, जो दुर्गम पहाड़ी इलाकों से कचरा बाहर ला रही है। इस नई व्यवस्था से वर्षों से चली आ रही सिर पर कचरा ढोने की प्रथा खत्म होगी। 10 किलोमीटर तक सिर पर ढोना पड़ता था कचरा अब तक रिजर्व कर्मियों को पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों से कचरे की बोरियां सिर पर रखकर 5 से 10 किलोमीटर तक पैदल लाना पड़ता था। पचमढ़ी के प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने और वन्य प्राणियों को कचरे से बचाने के लिए यह काम बेहद कठिन परिस्थितियों में किया जाता था। एसटीआर के सहायक संचालक संजय शर्मा ने बताया कि यह मध्य प्रदेश की पहली ऐसी फोरव्हील कचरा गाड़ी है, जो पहाड़ी और कठिन क्षेत्रों तक पहुंचकर कचरा बाहर ला रही है। उन्होंने बताया कि अब धूपगढ़ जैसी ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों से भी कचरा आसानी से हटाया जा रहा है। Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद लाखों पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं पचमढ़ी पचमढ़ी में हर साल नागद्वारी और चौरागढ़ जैसे बड़े मेलों में करीब 11 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा देश-विदेश से 10 लाख से अधिक पर्यटक यहां घूमने आते हैं। बड़ी संख्या में आने वाले लोगों द्वारा फैलाए गए कचरे से प्राकृतिक वातावरण और जंगल प्रभावित होते हैं। वन्य प्राणियों पर भी पड़ता है असर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्रों में कई बार बाघ, तेंदुआ, बायसन, सांभर और अन्य वन्य जीव दिखाई देते हैं। जंगल में फैला प्लास्टिक और कचरा वन्य प्राणियों के लिए खतरा बन रहा है। कई बार जानवर गंदगी और पॉलिथीन के कारण बीमार भी हो जाते हैं। नई कचरा गाड़ी व्यवस्था से जंगल और पर्यटन स्थलों को साफ रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Betul Accident News : बैतूल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत

Accident News

Betul Accident News : बैतूल।  बैतूल जिले के धौल गांव में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची अपने पिता और भाई के साथ बाजार में सब्जी खरीदने पहुंची थी। मृतक बच्ची की पहचान दिव्यांशी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दिव्यांशी अपने पिता श्रवण और भाई सुमित के साथ बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया। ट्रैक्टर ने पहले बच्ची को टक्कर मारी और फिर एक सब्जी की दुकान में जा घुसा। हादसे में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। MP Crime News : अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा, 1.30 करोड़ की वसूली का आरोप चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दिव्यांशी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए आरोप ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बाजार के लिए निर्धारित जगह होने के बावजूद हाट बाजार सड़क पर लगाया जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे बाजार लगाने पर रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद

Sehore Crime Update : इछावर में मारपीट के बाद मौत, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

Sehore Crime Update

Sehore Crime Update : सीहोर।   सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र के कालापीपल जागीर गांव में पुरानी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इछावर थाने के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा पीड़ित नेपाल वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार घटना 26 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे की है। नेपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई अनूप वर्मा खेत पर मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान गांव के मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा ने पुराने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। MP Crime News : अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा, 1.30 करोड़ की वसूली का आरोप बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर हमला अनूप के शोर मचाने पर नेपाल और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के मनोज, दुर्गाप्रसाद, सीता बाई और अनार सिंह ने मिलकर हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीहोर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कैलाश की मौत हो गई। थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन मृतक के परिजनों ने बुधवार को इछावर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मांग की कि मारपीट में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इछावर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद

MP Crime News : अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा, 1.30 करोड़ की वसूली का आरोप

MP Crime News

 MP Crime News : अशोकनगर।  अशोकनगर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा किया है। आरोप है कि गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए वसूले। पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, फिर ब्लैकमेल पुलिस के अनुसार आरोपी आदित्य तोमर ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता से दोस्ती की थी। बाद में युवती से संबंध बनाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए गए। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से लगातार पैसे वसूले गए। शुरुआत में 5 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें पीड़िता ने 2 लाख रुपए दिए। बाद में वीडियो डिलीट करने, पुलिस कार्रवाई से बचाने और जेल भेजने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में रकम वसूली गई। Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद गैंग की मास्टरमाइंड बताई जा रही आयुषी पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग की कथित मास्टरमाइंड आयुषी चौहान लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही थी। पुलिस के मुताबिक वह चांदी की चप्पल पहनती थी और चांदी का पर्स इस्तेमाल करती थी। पुलिस ने आरोपी आकाश चौहान और आयुषी चौहान के घर से करीब 70 लाख रुपए की संपत्ति, लग्जरी सामान और नकदी जब्त की है। मंदिरों में दान और भंडारे कराने का दावा कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें गलत तरीके से कमाए पैसों से “पाप लगने” का डर था। इसी वजह से वे देश-विदेश के मंदिरों में दान-पुण्य और भंडारे करवाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और नेपाल तक धार्मिक स्थलों पर गए थे। पुलिस के अनुसार अश्लील वीडियो आर्यन सोनी के टैटू स्टूडियो में बनाए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग में टैटू आर्टिस्ट और अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। Waqf Property Dispute : भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर आज सुनवाई, कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजरने पर विवाद मोबाइल और लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजे कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इनमें अन्य लोगों से जुड़े वीडियो और डेटा भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बैंक खातों और पेमेंट गेटवे की जांच कर रही है।

Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद

Sanatan Controversy

Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक पाठक ने एसपी को पत्र लिखकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप 13 मई 2026 को लिखे गए पत्र में संजय पाठक ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में रोष और असंतोष पैदा करते हैं और सामाजिक शांति व एकता के लिए नुकसानदायक हैं। दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा में कहा था कि “सनातन धर्म, जो लोगों को बांटता है, उसे समाप्त किया जाना चाहिए।” इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। Waqf Property Dispute : भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर आज सुनवाई, कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजरने पर विवाद बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की मांग भाजपा विधायक ने अपने पत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से उदयनिधि स्टालिन के सार्वजनिक भाषण, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। पहले भी विवादों में रहे हैं उदयनिधि उदयनिधि स्टालिन इससे पहले भी सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयानों के कारण विवादों में रह चुके हैं। सितंबर 2023 में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से की थी। उस बयान पर भी देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा उदयनिधि स्टालिन द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) से जुड़े प्रमुख नेता हैं। उनके पिता एम.के. स्टालिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष हैं, जबकि उनके दादा एम. करुणानिधि राज्य की राजनीति के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। राजनीति में आने से पहले उदयनिधि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता और निर्माता के तौर पर भी सक्रिय रहे हैं।

Waqf Property Dispute : भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर आज सुनवाई, कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजरने पर विवाद

Waqf Property Dispute

Waqf Property Dispute : भोपाल।   भोपाल में प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो रूट को लेकर विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो लाइन निकालने और नारियलखेड़ा की वक्फ जमीन पर निर्माण को लेकर गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ अधिकरण में सुनवाई होगी। आज स्टे पर बहस के लिए तारीख तय की गई है, जिसमें मेट्रो प्रबंधन अपना पक्ष रखेगा। कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो लाइन पर आपत्ति कमेटी इंतेजामियां औकाफ-ए-अम्मा की ओर से भोपाल टॉकीज स्थित प्राचीन कब्रिस्तान के नीचे प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। याचिका में कहा गया है कि हमीदिया रोड स्थित मासूमा तकिया अम्मनशाह, मस्जिद नूरानी, मुल्लाशाह और अन्य पंजीकृत वक्फ कब्रिस्तान क्षेत्रों के नीचे से मेट्रो लाइन निकाली जा रही है। कमेटी का दावा है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यहां हजारों कब्रें मौजूद हैं। Narmadapuram News : माखननगर में केबल चोर गिरफ्तार, किसानों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा कब्रों को नुकसान पहुंचने की आशंका याचिकाकर्ताओं का कहना है कि प्रस्तावित मेट्रो लाइन से करीब एक एकड़ क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। उनका आरोप है कि मेट्रो प्रबंधन ने अब तक विस्तृत नक्शा, तकनीकी रिपोर्ट और सुरक्षा आकलन सार्वजनिक नहीं किया है। कमेटी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अंसार उल हक और अधिवक्ता इब्राहिम सरवत शरीफ खान पैरवी कर रहे हैं। अधिवक्ता खान का कहना है कि खुदाई, सुरंग निर्माण और कंपन से कब्रों व धार्मिक ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। नारियलखेड़ा की वक्फ जमीन पर भी विवाद दूसरा मामला नारियलखेड़ा स्थित वक्फ निशात अफजा (वाके बाग) की जमीन से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मेट्रो कंपनी ने बिना अनुमति वक्फ भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कमेटी के अनुसार खसरा नंबर 88 की लगभग 11.93 हेक्टेयर भूमि वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि करीब 1.40 एकड़ जमीन पर गड्ढे खोदकर पिलर निर्माण का काम किया जा रहा है। Fire Incident : वेयरहाउस में गेहूं से भरे ट्रैक्टर में लगी आग, खरीदी केंद्र पर मची अफरा-तफरी वक्फ अधिकरण से निर्माण रोकने की मांग याचिका में वक्फ अधिकरण से मांग की गई है कि विवादित स्थलों पर मेट्रो निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए और वक्फ संपत्तियों की यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए जाएं। इस मामले में अब सभी की नजर गुरुवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है।