Latest

Betul Accident News : बैतूल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत

Accident News

Betul Accident News : बैतूल।  बैतूल जिले के धौल गांव में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची अपने पिता और भाई के साथ बाजार में सब्जी खरीदने पहुंची थी। मृतक बच्ची की पहचान दिव्यांशी के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक दिव्यांशी अपने पिता श्रवण और भाई सुमित के साथ बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया। ट्रैक्टर ने पहले बच्ची को टक्कर मारी और फिर एक सब्जी की दुकान में जा घुसा। हादसे में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

MP Crime News : अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा, 1.30 करोड़ की वसूली का आरोप

चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप

ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दिव्यांशी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए आरोप

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बाजार के लिए निर्धारित जगह होने के बावजूद हाट बाजार सड़क पर लगाया जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने सड़क किनारे बाजार लगाने पर रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *