खरीदी केंद्रों पर लगी किसानों की लंबी कतारें
11 मई को आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा की थी। जांच में पाया गया कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई समितियों ने हम्मालों की व्यवस्था नहीं की।
इस लापरवाही के कारण खरीदी केंद्रों पर तौल प्रक्रिया प्रभावित हुई और किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Uzbek Woman Arrested : भोपाल में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार
तीन केंद्र प्रभारी निलंबित
ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर बी-पैक्स सेमरीखुर्द के सहायक समिति प्रबंधक सुरेश कुमार चौरे, बीजी वेयर हाउस खपरिया के प्रभारी सुनील कुमार वर्मा और श्रीकृष्ण वेयरहाउस बिसौनीकलां के प्रभारी प्रद्युम्न कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा रमपुरा सोसायटी के प्रबंधक धर्मेंद्र पाराशर, खपरिया के संजय दुबे और कोठरा के सुनील मुकाती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
बैंक कैडर प्रबंधकों पर भी कार्रवाई की तैयारी
बैंक कैडर के दो प्रबंधकों- बिसौनीकलां के दयाशंकर दादोरिया और पगढाल के मानसिंह अहिरवार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को दिए गए हैं।
Jabalpur High Court : जबलपुर में ओबीसी 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में आज से अहम सुनवाई
12 समितियों को जारी हुआ नोटिस
भविष्य की खरीदी प्रक्रिया से अपात्र घोषित करने के लिए डोलरिया, खपरिया, बिसौनीकलां, नानपा, पगढाल, सोमलवाडा, बागलखेड़ी, ऑखमऊ, कोठरा, रमपुरा, तरोनकलां और बनखेड़ी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
इन सभी समितियों को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।