Latest

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाए दो युवक, ग्रामीणों ने की धुनाई; एक आरोपी निकला आदतन अपराधी

Narmadapuram News

Narmadapuram News : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरोदा में देर रात चोरी की एक वारदात सामने आई, जिसे ग्रामीणों ने समय रहते पकड़ लिया। 9 मई की रात करीब 11 बजे से 2 बजे के बीच दो युवक एक घर की झोपड़ी में घुसकर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

झोपड़ी का ताला तोड़कर किया गया प्रवेश

फरियादी सौरभ सिंह चौहान के अनुसार, आरोपियों ने झोपड़ी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां रखे कृषि से जुड़े सामान जैसे तार के दो बंडल, एक लेजम पाइप और स्प्रे पंप को चुराकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी।

Bhopal News : भोपाल में होटल से युवक-युवती को बाहर निकालकर हंगामा, युवक के साथ मारपीट का आरोप

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा

चोरी की भनक लगते ही गांव के लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई भी की, जिससे एक आरोपी के सिर से खून बहने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंची माखननगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एएसआई वीरेंद्र शुक्ला के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डालचंद कहार (निवासी तालकेशरी) और वीर सिंह गुर्जर (निवासी सेंदरवाड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि डालचंद कहार एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

माखननगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, पुलिस ने क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी दो अलग आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

MP Heatwave Alert : मध्यप्रदेश में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, अगले दो दिन और चढ़ सकता है तापमान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *