Latest

MP Weather Alert : एमपी में बदला मौसम, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ओले की आशंका

MP Weather Alert

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 7 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

34 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

अलर्ट के मुताबिक भोपाल, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर, गुना, सागर समेत कुल 34 जिलों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
हवा की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

Bhopal Kidnapping : भोपाल में IAS एकेडमी डायरेक्टर का किडनैप, 2 महीने की प्लानिंग, ‘मौत का नाटक’ कर वसूले 1.87 करोड़

6 जिलों में ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है

  • भिंड
  • दतिया
  • निवाड़ी
  • टीकमगढ़
  • छतरपुर

इन इलाकों में अचानक मौसम खराब हो सकता है।

लोगों के लिए सलाह

  • तेज आंधी के दौरान खुले में जाने से बचें
  • पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी रखें
  • किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय सिस्टम के असर से प्रदेश में यह बदलाव देखा जा रहा है, जिससे अगले कुछ दिन तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।

Harda News : हरदा में पूछताछ के बाद बुजुर्ग की मौत, परिवार ने लगाया पुलिस प्रताड़ना का आरोप, थाने में जहर खाने का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *