Latest

MP congress: भोपाल में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

MP congress

MP congress : भोपाल | राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बड़े नेताओं की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य प्रमुख नेता ब्लॉक अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे।

Illegal Slaughterhouse Ujjain : उज्जैन में अवैध कत्लखाने का भंडाफोड़, महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास छापेमारी

संगठन को मजबूत करने पर फोकस

सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। नेताओं का मानना है कि जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय कर आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

बैठक में आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्षों से फीडबैक लेकर पार्टी अपनी आगे की दिशा तय करेगी।

MP Heatwave Alert : मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, 28 शहरों में 43°C से ऊपर तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *