Latest

Harda accident : शादी से 4 दिन पहले दूल्हे और मां की मौत, खरीदारी से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट

Harda accident

हाइलाइट्स

  • हरदा में शादी से 4 दिन पहले दूल्हे और मां की सड़क हादसे में मौत
  • खरीदारी से लौटते वक्त बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत
  • हादसे में 12 साल का भांजा घायल, भोपाल रेफर की सलाह
  • 19 अप्रैल को थी शादी, घर में खुशी की जगह पसरा मातम

 

Harda accident : हरदा। खुशियों से भरे एक घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, लेकिन एक सड़क हादसे ने सब कुछ बदल दिया। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Betul accident news : बैतूल में करंट से झुलसा बंदर, युवकों ने 35 किमी दूर ले जाकर बचाई जान, वन विहार रेफर

खरीदारी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ग्राम ऊंचान निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कीर अपनी मां नर्मदी बाई और भांजे शुभम के साथ हरदा से शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे।

मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे, जैसे ही वे ग्राम मांगरूल नाके के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

मौके पर ही मां-बेटे की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक और उनकी मां के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं 12 वर्षीय शुभम कीर घायल हो गया, जिसकी नाक में गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर करने की सलाह दी गई है।

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, रिकॉर्ड प्रदर्शन, बेटियां अव्वल, अब असफल छात्रों को भी मिलेगा दूसरा अवसर

4 दिन बाद निकलनी थी बारात

परिजनों के मुताबिक अभिषेक की शादी 19 अप्रैल को तय थी और बारात ग्राम गडरापुर जानी थी।

  • 17 अप्रैल को माता पूजन
  • 18 अप्रैल को मंडप कार्यक्रम

घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अभिषेक दो भाइयों में छोटा था और उसकी तीन बहनें हैं। परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था, क्योंकि उसके पिता कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें सुनाई भी नहीं देता।

ऐसे में यह हादसा परिवार के लिए एक बड़ा आघात बनकर आया है।

MP Board Result 2026 : MP बोर्ड का 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम आज जारी: सीएम मोहन यादव करेंगे रिजल्ट रिलीज

अस्पताल में मृत घोषित, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया

हादसे के बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पाइप खाली कर लौट रही थी

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पाइप खाली कर हंडिया की ओर लौट रही थी। इसी दौरान वन विभाग चौकी के पास यह हादसा हुआ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *