Latest

Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार

Religious Conversion Update

हाइलाइट्स

  • धर्म परिवर्तन और देह व्यापार गिरोह की जांच में नए खुलासे

  • अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क

  • रिमांड के दौरान फ्लैट से धार्मिक साहित्य बरामद

  • पांच-छह युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की पुष्टि

  • तीन आरोपी अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

 

Religious Conversion Update: भोपाल।  घरेलू कामकाज के नाम पर नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवतियों को अपने साथ रखने, उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और स्पा सेंटर के जरिए देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हो रहे हैं।

इस मामले में आरोपी अमरीन खान और उसके साथी चंदन यादव को रविवार को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ

अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि अमरीन खान और उसकी बहन आफरीन पहले अहमदाबाद के एक स्पा सेंटर में काम करती थीं। यहीं से वे संपन्न ग्राहकों से संपर्क बनाती थीं और अन्य युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे जोड़ती थीं।

Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता

पुलिस के अनुसार अमरीन ने अहमदाबाद में 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर एक फ्लैट ले रखा था, जहां युवतियों को ठहराया जाता था।

रिमांड के दौरान फ्लैट से बरामद हुआ साहित्य

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अमरीन और चंदन को अहमदाबाद स्थित फ्लैट पर ले जाया गया। वहां से मुस्लिम धार्मिक साहित्य समेत अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है। पुलिस अब जब्त सामग्री की जांच कर रही है।

Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन

बागसेवनिया थाने में दर्ज हुआ था मामला

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती और 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़ा प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दबाव और डर के माहौल में रखा गया।

Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी

कई युवतियां देह व्यापार में धकेली गईं

अब तक की जांच में पुलिस को पांच से छह युवतियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला गया। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो-तीन युवतियों ने डर और दबाव के चलते धर्म परिवर्तन भी किया।

तीन आरोपी अब भी फरार

गिरोह से जुड़े यासिन, बिलाल और संजना उर्फ जन्नत फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मोबाइल कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संगठित गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और भी पीड़ितों व आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *