हाइलाइट्स
- 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा ने वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया।
- पेपर देते समय बिगड़ी तबीयत, कुछ ही देर में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई।
- छात्रा नाबालिग, परिजनों को गर्भावस्था की जानकारी तक नहीं थी।
- जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर।
MP News : धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा द्वारा स्कूल के वॉशरूम में बच्चे को जन्म देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
इस घटना से परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा और नवजात को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Religious Conversion Update : प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क
परीक्षा देते समय बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, छात्रा एक निजी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर गणित का प्रश्नपत्र देने पहुंची थी। उसने करीब डेढ़ से दो घंटे तक परीक्षा दी। इसी दौरान उसे पेट में तेज दर्द होने लगा और उसने वॉशरूम जाने की अनुमति मांगी।
कुछ समय बाद वॉशरूम से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां मौजूद महिला कर्मचारियों ने तुरंत वॉशरूम जाकर देखा तो छात्रा बच्चे को जन्म दे चुकी थी।
जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर छात्रा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चा लगभग 34 सप्ताह का है, यानी यह समय से पहले हुआ प्रसव है। डॉक्टरों की टीम मां और बच्चे दोनों की लगातार निगरानी कर रही है।
Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत
पुलिस पूछताछ में सामने आए अहम तथ्य
पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। परिजनों ने बताया कि छात्रा की सगाई हो चुकी थी और 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद उसकी शादी कराने की योजना थी।
हालांकि छात्रा ने पुलिस को बताया कि बच्चा उसके मंगेतर का नहीं, बल्कि उसके प्रेमी का है।
छात्रा के अनुसार, वर्ष 2024 में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात प्रेमी से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने।
परिजनों को नहीं थी जानकारी
छात्रा के माता-पिता का कहना है कि उन्हें बेटी की गर्भावस्था की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह घटना उनके लिए भी पूरी तरह अप्रत्याशित और चौंकाने वाली है।
Raisen News : रायसेन में बेतवा किनारे मिला 5 साल का मासूम, सोशल मीडिया से परिवार तक पहुंची पुलिस
नाबालिग होने के कारण सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चूंकि छात्रा नाबालिग है, इसलिए मामले में सख्त कानूनी प्रावधानों के तहत शून्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच के बाद मामला इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र से जुड़ा पाए जाने पर वहां की पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।