हाइलाइट्स
- लटेरी में 19 वर्षीय शिक्षिका को सोशल मीडिया दोस्ती पड़ी भारी
- बातचीत बंद करने पर युवक ने दी जान से मारने की धमकी
- मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर दर्ज कराई शिकायत
- पुलिस ने BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की
Vidisha crime news : लटेरी (जिला विदिशा) में 19 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षिका के साथ सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती विवाद में बदल गई। थाना प्रभारी जय कुमार सिंह के अनुसार, करीब सात महीने पहले शिक्षिका की पहचान एक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही।
Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब
युवक का बदला व्यवहार
कुछ समय बाद युवक का व्यवहार बदलने लगा। वह बार-बार निजी बातें करने लगा और अनावश्यक रूप से संपर्क साधने लगा।
शिक्षिका ने उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई और धीरे-धीरे उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। करीब एक महीने पहले उसने युवक से पूरी तरह बातचीत बंद कर दी।
Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
बातचीत बंद करने पर मिली धमकियां
बातचीत बंद होने के बाद आरोपी युवक ने लगातार कॉल और मैसेज कर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।
आरोप है कि वह शिक्षिका पर मानसिक दबाव बना रहा था और उसे प्रताड़ित कर रहा था। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर शिक्षिका ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई।
Electricity cut today : भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद
शिकायत पर FIR दर्ज
परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिक्षिका ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डिजिटल साक्ष्यों की जांच
पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया चैट की जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
BHOPAL CRIME : भोपाल में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकेंड में 27 वार
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धमकी या ऑनलाइन प्रताड़ना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।