Latest

BHOPAL CRIME NEWS: हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी का खुलासा

हाइलाइट्स 

• डॉक्टर बनकर फोन पर मरीजों के परिजनों से की ठगी
• इलाज और ऑपरेशन का डर दिखाकर ऑनलाइन पैसे वसूले
• पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया

BHOPAL CRIME NEWS: भोपाल। सरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज पुरे भरोसे से करवाते हैं, वहीं भरोसे को निशाना बनाकर की रही ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। झीलों की नगरी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर फोन पर ऑनलाइन ठगी किए जाने की घटना सामने आई है।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक

Hamidia is the first hospital where 8th kidney transplant will be done

मिली जानकारी से मालूम हुआ है की, शातिर ठग ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर मरीजों के परिजनों को फोन किया फिर इलाज से जुड़ी गंभीर स्थिति का हवाला देकर तत्काल पैसों की मांग की। डर और असमंजस की स्थिति में कई परिजनों ने बिनासा बात की पुष्टि किए ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दिए

इलाज की आड़ में रची गई बड़ी ठगी की साजिश

पुलिस कार्यवाही में यह सामने आया है कि आरोपी ने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर से बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा दिया था। कुछ परिजनों को तो फ़ोन पर यह भी बताया गया था की, मरीज की हालत बहुत ख़राब और अगर तत्काल राशि नहीं भेजी तो इलाज में दिक्कत आ सकती है

MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद

इसके साथ ही आरोपी ने परिजनों को QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। अब तक सामने आई इस ठगी की घटना में लगभग 10 मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये की ठगी हो चुकी है।

Hamidia Hospital Fraud | Fake Doctor Dupes Patients in Bhopal

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

मामले की शिकायत दर्ज हों के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसे मरीजों की जानकारी कैसे मिली और क्या इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हमीदिया अस्पताल जैसे नामी बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में इस तरह के ठगी के मामले सामने आने के बाद मरीजों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की एक तरह जांच की जा रही है।

MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा

पुलिस ने नागरिकों से यह अपील की है कि अस्पताल या डॉक्टर के नाम पर आने वाले किसी भी तरह के फोन कॉल पर तुरंत यकीन न करें। इलाज से संबंधित किसी भी भुगतान से पहले संबंधित विभाग या डॉक्टर से प्रत्यक्ष पुष्टि जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *