Latest

Crime Desk | Bhopal : मुनाफे का लालच, फिर गायब हुए लाखों आखिर कौन चला रहा था यह शेयर मार्केट ठगी का खेल?

Crime Desk | Bhopal : भोपाल। कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का वादा… भरोसा जीतने के लिए शुरुआती रकम वापस… और फिर अचानक खाता ब्लॉक। बीते कुछ समय से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इसी तरह से लोगों को ठगा जा रहा था। इस साइबर ठगी के बड़े मामले से अब भोपाल पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा, फिर गायब हुए लाखों…..

9.35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी केरल से गिरफ्तार

साइबर क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट निवेश के नाम पर लगभग 9 लाख 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस पुरे मामले में दुबई में बैंक खाता बेचने वाले मुख्य आरोपी को केरल के कालीकट एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से वार कर फैल रहा था डर, आखिर कौन था वह शख्स जो रात में युवतियों पर कर रहा था हमला ?

आरोपी की पहचान निजामुद्दीन, निवासी केरल के रूप में की गई है, जबकि आरोपी विदेश फरार होने की फिराक में था।

पहले भी 12 आरोपियों की गिरफ्तारियां

पुलिस अधिकारियों ने बताया की इस गिरोह के 12 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए गए है। निजामुद्दीन इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था, जो फर्जी खातों को बेचने और रकम बाहर भेजने का काम किया करता था।

दुबई से निकाली गई ठगी की रकम

जांच में पता चला की दुबई में एटीएम के जरिए ठगी की गई राशि को निकाला गया। आरोपी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सुविधाओं और अन्य देशों में उपलब्ध सेवाओं का उपयोग कर रकम को ट्रेस होने से बचने का पूरा प्रयास करते थे।

MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

ठगी का जाल बिछाने का तरीका

साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी

  • लोगों को शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े मैसेज भेजते थे

  • कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देते थे

  • बड़ी और नामी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करते थे

  • भरोसा जीतने के लिए पहली बार निवेश की गई राशि लौटा देते थे

  • बड़ी रकम इन्वेस्ट करते ही खाते को ब्लॉक कर देते थे

व्हाट्सऐप से संपर्क, फर्जी खातों का खेल

मुख्य रूप से आरोपी संपर्क के लिए व्हाट्सऐप नंबरों का इस्तमाल करते थे। गिरोह फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उन्हें महंगे दामों पर साइबर ठगों को बेच दिया करते थे। जैसे ही खाते में पैसे आते थे आरोपी रकम निकालकर विदेश भाग जाते थे।

BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है

फिलहाल साइबर क्राइम ब्रांच इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश चल रही है और आगे और भी खुलासे होने की सम्भावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *