Latest

BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है

BHOPAL POLITICAL NEWS : भोपाल। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस समझौते को सीधे तरीके से किसानों के हितों के विरोध में बताया है। उन्होंने भोपाल में आयोजित किये गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का कहना है कि ट्रेड डील के बाद प्रधानमंत्री से माला पहनकर जश्न मनाया जा रहा है और ऐसा दिखाया जा रहा है की जैसे देश को बहुत भारी लाभ होने वाला हो, जो की सच्चाई तो यह है की आज देश का किसान खुद को सबसे ज्यादा ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका

टैरिफ को लेकर उठाए सवाल

जीतू पटवारी कहना है की इस ट्रेड डील के मुताबिक अमेरिका के कृषि से जुड़े सामान और ड्राई फ्रूट्स भारत में जीरो प्रतिशत टैरिफ पर आएंगे, जबकि भारत जब अपना कृषि उत्पाद अमेरिका को एक्सपोर्ट करेगा तो उस पर 18 प्रतिशत तक टैरिफ देना पड़ेगा। उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि किसानों को इस समझौते की सच्चाई समझनी चाहिए।

'एमपी में बुवाई के समय नहीं मिल रहा खाद, किसान परेशान', जीतू पटवारी ने  सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | Jitu Patwari targets Mohan Yadav government said  Farmers not getting fertilizers at time of sowing

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं, लेकिन अब तक इस पूरे मुद्दे पर उनकी ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

एमपी सरकार के कर्ज पर भी हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्ज लेने के मामले में पिछली शिवराज सरकार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आरोप लगाया कि सरकार प्रतिदिन करीब 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है, लेकिन इसके बावजूद न तो किसानों को समर्थन मूल्य मिल रहा है, न लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाई गई और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने पूछा कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है।

Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद

ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण देना ही नहीं चाहती। इसी वजह से भारी-भरकम फीस देकर सरकारी वकीलों को आरक्षण लागू करने के लिए नहीं, बल्कि उसे रोकने के लिए कोर्ट में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज यह सब देख रहा है और समय आने पर इसका जवाब देगा।

कांग्रेस संगठन को लेकर बयान

कांग्रेस प्रवक्ताओं को पदमुक्त किए जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि जल्द ही मीडिया की नई टीम सामने होगी। जो लोग मीडिया टीम का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें पार्टी में अन्य दायित्व दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुत काम है और हर कार्यकर्ता को भूमिका मिलेगी।

जिलों की कार्यकारिणी को छोटा रखने के AICC के निर्देशों पर उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से ही इस दिशा में सोच रही थी और अब निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। छिंदवाड़ा में जंबो कार्यकारिणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां घोषणा AICC के निर्देश आने से पहले हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *