हाइलाइट्स
- पूरा प्रशासनिक ढाँचा ध्वस्त हो चुका ।
- आज तो खुलेआम भ्रष्टाचार होने लगा है।
- कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने खड़े किए सवाल ।
- कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग पैसे लेकर होती है-मुकेश नायक।
MP Corruption : भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य सचिव के एक हालिया बयान को सबसे बड़ा सबूत बताया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव का कबूलनामा साफ साबित करता है कि कलेक्टर और एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों की पोस्टिंग पैसे लेकर की जाती है।
मुकेश नायक ने कहा कि अगर सरकार में ऊपरी स्तर पर बैठे लोग ही पैसे लेकर नियुक्तियां करेंगे तो नीचे के अधिकारी भी जनता से पैसे वसूलने लगेंगे। इससे पूरा प्रशासनिक तंत्र ध्वस्त हो चुका है।
दो सालों में कई जिलों के कलेक्टरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों
मुकेश नायक ने कहा कि आजकल प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना खुला हो गया है कि सब कुछ सामने आ रहा है। उन्होंने पिछले दो सालों में कई जिलों के कलेक्टरों पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का जिक्र किया।
उन्होंने मांग की कि भ्रष्ट कलेक्टरों की पूरी सूची को सार्वजनिक किया जाए, ताकि जनता हकीकत जान सके। नायक ने कहा कि भ्रष्टाचार अब पूरे प्रशासनिक ढांचे में गहराई तक फैल चुका है, जो प्रदेश के विकास के लिए घातक है।
MP STR Operation Bison : सतपुड़ा से बायसन शिफ्टिंग ऑपरेशन, पहले दिन 1 नर और 4 मादा बायसन कैप्चर
पोस्टिंग में पैसे का खेल चल रहा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश नायक ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य सचिव का बयान इस बात का प्रमाण है कि पोस्टिंग में पैसे का खेल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में अधिकारियों का जनता से पैसे लेना स्वाभाविक हो जाता है। नायक ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।