हाइलाइट्स
- भोपाल RGPV हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर छात्रा ने लगाई फांसी।
- वार्डन ने युवक से बातचीत पर फटकार लगाई।
- पुलिस ने छात्रा का मोबाइल-लैपटॉप किया जब्त।
Bhopal Student Suicide Case : भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) गांधी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा सव्याश्री मुनागला (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। सव्याश्री धार जिले की रहने वाली थी और बीटेक कम्प्यूटर साइंस एण्ड बिजनेस सिस्टम (CSBS) की पढ़ाई कर रही थी।
Bhopal Fraud Case : भोपाल में ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे लाखों
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, छात्रा बुधवार रात डिनर के बाद कमरे में गई थी। आज दोपहर तक बाहर नहीं निकली तो साथी छात्राओं ने हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी। वार्डन ने आवाज देने पर भी जवाब न मिलने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने गेट खुलवाया तो छात्रा दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी मिली। गेट का लॉक टूटा हुआ था।
कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट
एफएसएल टीम ने कमरे की सर्चिंग की लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप पुलिस ने जब्त कर लिया है। जांच में मोबाइल की चैट और कॉल डिटेल्स देखी जा रही हैं। परिजनों को सूचना दी गई है। धार से आने पर उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव को हमीदिया अस्पताल भेजने की तैयारी है।
हॉस्टल वार्डर ने लगाई थी फटकार
छात्रा के सहपाठी समीर शुक्ला ने बताया कि वार्डन ने छात्रा को एक युवक से बात करता देख फटकार लगाई थी। इसकी चर्चा पूरे कॉलेज में थी। वार्डन ने इस बात की शिकायत छात्रा के घर में भी की थी। इससे सव्याश्री तनाव में आई और सुसाइड कर लिया।
हालांकि, टीआई विजेंद्र मर्सकोले ने कहा कि युवक से बातचीत और वार्डन से विवाद की बात अब तक की जांच में सामने नहीं आई है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
Umang Singhar Statement : भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी.. उमंग सिंघार का बड़ा बयान
एक दिन की छुट्टी लेकर गई थी
छात्रा एक दिन की छुट्टी लेकर गई थी। उसने घर जाने की बात कही थी लेकिन घर नहीं गई। लौटने के बाद वार्डन ने सामान्य पूछताछ की थी। बुधवार रात उसका व्यवहार सामान्य था। उसकी साथी छात्रा 10 जनवरी से छुट्टी पर चल रही है, इसलिए वह कमरे में अकेली थी।