Latest

Municipal Employees Protest : 26 जनवरी तक वेतन न मिला तो… नगरपालिका में कर्मचारियों का आक्रोश, काली पट्टी बांधकर हड़ताल

Betul municipal employees protest

हाइलाइट्स

  • 250 से ज्यादा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधी।
  • वेतन देरी पर अनिश्चितकालीन हड़ताल चेतावनी।
  • कर्मचारी बोले- ठेकेदार पहले, कर्मचारी बाद में भुगतान।

Betul Municipal Employees Protest : बैतूल। नगरपालिका के 250 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन में लगातार हो रही देरी के विरोध में आज से काली पट्टी बांधकर काम शुरू कर दिया है। सफाईकर्मी, कार्यालयीन स्टाफ और सभी शाखाओं के कर्मचारी इस विरोध में शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 26 जनवरी तक उनका पूरा वेतन नहीं मिला, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर

वेतन देरी से कर्मचारियों मेंआक्रोश

कर्मचारियों का कहना है कि पहले हर महीने की 5 तारीख तक वेतन मिल जाता था, लेकिन पिछले एक साल से स्थिति बिगड़ गई है। अब वेतन 28 तारीख तक टल जाता है। साथ ही हाजिरी काटने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। ईएमआई, बच्चों की फीस और घरेलू खर्चों का भुगतान करने में भारी परेशानी हो रही है।

BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां

ठेकेदार पहले, कर्मचारी बाद में

कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ सतीश मटसेनिया पहले ठेकेदारों को भुगतान करते हैं, उसके बाद कर्मचारियों का वेतन जारी होता है। राजस्व वसूली बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कर्मचारी हर साल लगभग 60 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर रहे हैं।

सीएमओ का कोई जवाब नहीं

जब सीएमओ सतीश मटसेनिया से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान

आंदोलन की रणनीति

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया है। यदि 26 जनवरी तक वेतन नहीं मिला, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सफाई, कार्यालय और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। शहरवासियों से अपील है कि वे समझें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *