Latest

RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान

RD Prajapati controversial statement Video

हाइलाइट्स

  • एसटी एससी ओबीसी सम्मेलन में विवादित बयानबाजी।
  • पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के कथावाचकों को लेकर विवादित बोल।
  • कथावाचकों को जूते की माला पहनकर नंगा घुमाया जाए।

RD Prajapati Controversy : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में आयोजित एक ST-SC-OBC सम्मेलन में पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों के खिलाफ इतना आपत्तिजनक और अश्लील बयान दिया कि पूरा हॉल सन्न रह गया। प्रजापति ने मंच से कहा, “कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए। पहले इनको सजा दो, फिर संतोष वर्मा को IAS से हटाओ, मुझे फांसी दे दो।”

Bhopal Stabbing Case : भोपाल में चालकवे चाक़ू, पुरानी रंजिश से भड़का विवाद, युवक की हालत गंभीर

अनिरुद्धाचार्य पर गंदी टिप्पणी

प्रजापति यहीं नहीं रुके। उन्होंने लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर बेहद गंदी टिप्पणी की। बोले, “एक अंधाचार्य है, वह कहता है – वाइफ मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय। अरे, तुम भी अपनी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए हो क्या? कितने लोगों ने एंजॉय किया है, तभी तुम्हारी आंखें खराब हो गईं, अंधरे हो गए।”

इसके बाद प्रजापति ने बहन-बेटियों पर भी घिनौना कमेंट किया। कहा, “अब तो बहन-बेटियां प्लॉट हो गई हैं। कोई भी सौ बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ। इनकी छाती से पृथ्वी हिलने लगी है।”

Sehore Child Labor : सरकारी निर्माण कार्य में बच्चे कर रहे मजदूरी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शरू

एक अन्य कथावाचक पर टिप्पणी करते हुए बोले, “एक बाबा लाली लगाकर कहता है कि 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी उतार कर आती हैं।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पूर्व विधायक का यह बयान वीडियो में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनातन समाज और कथावाचकों के समर्थकों में भारी गुस्सा है। लोग इसे महिलाओं का अपमान और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बता रहे हैं।

Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग

बता दें कि, यह सम्मेलन संतोष वर्मा (आईएएस) के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिन्होंने ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान दिया था। प्रजापति ने कहा कि पहले कथावाचकों को सजा दो, फिर संतोष वर्मा को हटाओ लेकिन उनके बयान ने पूरे आयोजन को विवादों में घेर दिया।

यहां देखिये वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *