Latest

Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग

CM Mohan Yadav First Visit Union Carbide Factory

Union Carbide Factory : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का दौरा किया। यह दौरा प्रदेश के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस जहरीले कचरे वाले स्थल पर कदम रखा।

मुख्यमंत्री ने परिसर में बेखौफ घूमकर निरीक्षण किया और कहा कि उनकी सरकार ने कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरे जहरीले कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया है।

MP Tiger Attack : गुमतरा में टाइगर हमला, युवक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में फैली दहशत

क्या बोले सीएम मोहन यादव

CM डॉ. यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश के इतिहास में यह एक भीषण त्रासदी थी, जो कांग्रेस के शासनकाल में हुई। यहां मौत का तांडव हुआ था। कई साल तक जहर यहां पड़ा रहा, लेकिन कांग्रेस ने लोगों को लावारिस छोड़ दिया।

हमारी सरकार ने कोर्ट के आदेश पर पूरा जहर हटाया, राख किया और काले कलंक को धोया।” उन्होंने 2025 में चलाए गए सफाई अभियान की सफलता पर अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इससे मानव हानि को रोका गया।

Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर…

सीएम का कांग्रेस पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने एक के बाद एक पाप किए। उन्होंने विशेष रूप से वारन एंडरसन (यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन चेयरमैन) को भगाने में कांग्रेस की भूमिका का जिक्र किया और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। CM ने कहा, “राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने एंडरसन को भागने में मदद की।”

Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

फूल सिंह बरैया पर भी बरसे मुख्यमंत्री

इसके अलावा, फूल सिंह बरैया के हालिया विवादित बयान पर भी CM ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “फूल सिंह बरैया ने समाज में जहर घोलने वाले बयान दिए हैं, जो सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी अगर उनके मन में सम्मान है तो अपने विधायक को तुरंत सस्पेंड करें और पार्टी से बाहर करें। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं।” मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में इस स्थल पर मेमोरियल बनाने और विकास कार्यों की योजना बनाई जाएगी।

Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर!

उन्होंने कहा कि भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का काम भी उनकी सरकार कर रही है। दौरा खत्म होने के बाद CM विदिशा के लिए रवाना हुए, जहां आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 4400 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *