Latest

Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi Indore Visit Update

Rahul Gandhi on Contaminated Water : इंदौर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार (17 जनवरी 2026) को इंदौर पहुंचे और भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और फिर भागीरथपुरा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की। राहुल गांधी ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और कई परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक भी सौंपे।

Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग

इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता?

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अभी भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से मिला हूं। कई परिवारों में लोगों की मौत हुई है, पूरा परिवार पानी पीने के बाद बीमार पड़ गया। लोग डराए जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा, इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता? पानी पीकर लोग मर रहे हैं। यह है अर्बन मॉडल? यह सिर्फ इंदौर में नहीं, कई शहरों में यही हो रहा है। साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वह निभाई नहीं जा रही।”

Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी

उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने यह करवाया, उनमें सरकार से कोई जिम्मेदार होगा। सरकार को जवाबदेही लेनी चाहिए। आज भी यहां साफ पानी नहीं है। मीडिया और देश का ध्यान होने से अभी सुधार दिख रहा है, लेकिन ध्यान हटते ही हालात वापस वही हो जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, मैं राजनीति करने नहीं आया, विपक्ष का नेता हूं इसलिए लोगों की मौत पर जिम्मेदारी निभाने आया हूं। मेरी जिम्मेदारी है कि लोगों को साफ पानी मिले और मैं दिलाकर रहूंगा।”

Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर…

‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के वादे पर तंज

राहुल गांधी ने इंदौर को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के वादे पर तंज कसा और कहा, “स्मार्ट सिटी का नया मॉडल है जहां पीने का पानी नहीं है और लोगों को धमकाया जा रहा है।

भाजपा सरकार साफ पानी और साफ हवा देने में पूरी तरह विफल रही है। किसी न किसी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। पीड़ितों को लापरवाही से हुई इस त्रासदी के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।”

Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर!

गौरतलब है कि, यह घटना दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुई, जब भागीरथपुरा में दूषित पानी (उल्टी-दस्त का प्रकोप) से दर्जनों लोग बीमार पड़े। कांग्रेस का दावा है कि 24 मौतें हुई हैं, जबकि राज्य सरकार की रिपोर्ट में 15 मौतों का जिक्र है। हाईकोर्ट में भी मामला पहुंचा है।

यहां देखिये नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *