Latest

MP News : मां नर्मदा के तट यह बदतमीजी बर्दाश्त नहीं! जहां ऋषि मुनि करते हैं तपस्या वहां लड़कियों ने छलकाए जाम

Alcohol party at Narmada Ghat

हाइलाइट्स

  • नर्मदा तट पर लड़कियों का शराब पीने का वीडियो वायरल।
  • अधिकारी ने लड़कियों के परिजनों को बुलाया कार्यालय।
  • वायरल वीडियो पर आबकारी विभाग ने तुरंत लिया संज्ञान।

Alcohol party at Narmada Ghat MP News : मध्य प्रदेश। मां नर्मदा के पवित्र तट पर बदतमीजी का एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों का आक्रोश जगाया है। डिंडोरी नगर के डेम घाट पर दो नाबालिग लड़कियां केक काटकर जन्मदिन मना रही थीं और शराब पीते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लड़कियां जाम छलकाते और मस्ती करते दिख रही हैं। यह जगह वह है जहां ऋषि-मुनि तपस्या करते हैं और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर यह हरकत बर्दाश्त नहीं की गई।

New Year Party 2026 : नई स्कीम! 500 रुपए की फीस चुकाइए , घर को बार बनाइए

वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई की। नाबालिग लड़कियों को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया, परिजनों को सूचना दी गई और समझाइश देकर उन्हें सौंप दिया।

वायरल वीडियो की डिटेल

वीडियो में दो नाबालिग लड़कियां नर्मदा तट पर केक काटते और शराब की बोतल से जाम भरकर पीते दिख रही हैं। वे जन्मदिन की बधाई दे रही हैं और मस्ती कर रही हैं। यह घटना डेम घाट की बताई जा रही है, जो नर्मदा नदी के किनारे एक शांत और पवित्र स्थान है।

MP News : भोपाल सांसद की अपनी ही सरकार से मांग, बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाओ!

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग भड़क गए। कई लोगों ने इसे मां नर्मदा का अपमान बताया और कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैला और लोगों ने कड़ी निंदा की।

 

आबकारी विभाग की कार्रवाई

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सम्हर सिंह धुर्वे ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते ही टीम मौके पर पहुंची। लड़कियों की पहचान की गई और उन्हें पूछताछ के लिए कार्यालय लाया गया। चूंकि वे नाबालिग हैं, इसलिए परिजनों को बुलाया गया।

Bhopal News : वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप! आम लोगों का डेटा हो रहा लीक, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

परिजनों को समझाइश दी गई और लड़कियों को उनके हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि शराब कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। अगर कोई अवैध सप्लाई मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।

समाज सेवी की प्रतिक्रिया

समाज सेवी अतुल जैन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नर्मदा तट जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। युवाओं को संस्कार और मर्यादा सिखानी चाहिए। जैन ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की और कहा कि ऐसे मामलों में और सख्ती बरतने की जरूरत है ताकि दूसरों को सबक मिले। इसके साथ ही अतुल जैन ने प्रशासन से घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *