Latest

MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम

MP Road Accident

MP Road Accident : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम के शोभापुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बेहद दुखद सड़क हादसा हो गया। ग्राम बरेली के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमलेश गुर्जर (25 वर्ष) पुत्र भगवत सिंह और लखन गुर्जर (45 वर्ष) पुत्र हल्के वीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों सोहागपुर थाना क्षेत्र के गांव अजेरा के रहने वाले थे और गुर्जर समाज से थे।

Betul News : JH कॉलेज में ABVP का उग्र प्रदर्शन, मुख्य गेट बंद, प्राचार्य की कुर्सी पर चिपकाया ‘प्राचार्य फरार’ का पर्चा

दोनों व्यक्ति शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे और शाम करीब 7 बजे पिपरिया से अपने गांव लौट रहे थे। बरेली के पास अंधेरा और सुनसान सड़क होने के कारण अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद एक व्यक्ति बाइक पर ही गिरा हुआ मिला, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर सड़क किनारे पड़ा था। दोनों खून से लथपथ थे।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। शोभापुर चौकी प्रभारी एसआई सुरेश चौहान कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए, लेकिन पूरे एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इससे इलाके के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन

आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों शवों को एक निजी वाहन में लादकर सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे से पूरे अजेरा गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *