Home Guards Foundation Day : भोपाल। मध्य प्रदेश में आज 6 दिसंबर को होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह के साथ बड़े उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद मुख्य अतिथि बनकर होम गार्ड मुख्यालय पहुंचे और जवानों का जोश बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने खुले जीप में सवार होकर भव्य परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद होम गार्ड्स की अलग-अलग टुकड़ियों ने उन्हें जोरदार सलामी दी। डॉ. यादव ने जवानों के अनुशासन, साहस और देशसेवा की भावना की दिल खोलकर तारीफ की।
Harda News : दो क्रशर मालिकों पर 9.95 करोड़ का जुर्माना, अवैध खनन और स्टाम्प ड्यूटी चोरी में फंसे
मुख्यमंत्री की दो बड़ी घोषणाएं
1. होम गार्ड्स के सभी जवानों के लिए स्थायी आवास बनवाने का ऐलान
डॉ. यादव ने कहा कि अब तक होम गार्ड जवान किराए के मकानों या अस्थायी व्यवस्था में रहते थे। सरकार अब हर जवान को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
2. अदम्य साहस दिखाने वाले होम गार्ड्स को मिलेगा विशेष सम्मान पुरस्कार
आपदा हो या कानून-व्यवस्था, सबसे आगे रहने वाले जवानों को अब “अदम्य साहसिक कार्य सम्मान” दिया जाएगा।
10 रेस्क्यू टीमों को मिला 51-51 हजार रुपए का इनाम
मुख्यमंत्री ने मंच से ही 10 उत्कृष्ट रेस्क्यू टीमों को 51-51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की और सम्मानित भी किया।
Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां भी शुरू
डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर में NDRF और SDRF के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले उज्जैन सिंहस्थ-2028 में होम गार्ड्स की टीमें भी इसी ट्रेनिंग का हिस्सा बनेंगी, ताकि किसी भी आपदा से तुरंत निपटा जा सके।
Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “होम गार्ड्स वो अनुशासित समूह है जो बाढ़ हो, भूकंप हो, मेला हो या चुनाव ड्यूटी – हर प्रस्तुति में, हर चुनौती में सबसे आगे खड़ा रहता है। आप सभी का यह समर्पण पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।”